स्वच्छता का महत्व बताया

पौड़ी गढ़वाल, 21 जून (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रविवार को जिले भर में आयोजित होने वाले वृहद स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

शनिवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय चौधरी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए स्वच्छता की आवश्यकता, उसके सामाजिक प्रभाव एवं कानूनी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन की बुनियाद बताते हुए विद्यार्थियों को इसके लिए सतत प्रयासरत रहने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों, कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर स्कूल में आयोजित चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला जज ने प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights