खतौली | नवागंतुक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल के चार्ज संभालने के बाद से क्षेत्रवासी निरंतर उनसे मिलकर बधाइयाँ दे रहे है और भविष्य में उनके कार्यकाल में और भी बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रहे है | सोमवार का कौमी एकता कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सम्मानित नागरिकों ने कोतवाली पहुंचकर गर्मजोशी से नए प्रभारी निरिक्षक दिनेश बघेल का स्वागत किया।

कौमी एकता कमेटी, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और जैन समाज सहित सभी संप्रदायों के लोग शामिल हैं, लंबे समय से नगर में सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनी हुई है। इसी क्रम में कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल दिनेश बघेल से भेंट की।कमेटी की ओर से कोतवाल दिनेश बघेल को पुष्पगुच्छ, गायत्री मंत्र से अंकित प्रतीक चिन्ह, महर्षि दयानंद द्वारा लिखित पुस्तक ‘गौ करुणा निधि’ और ‘गीता उपदेश’ भेंट की गई। इस अवसर पर कमेटी सदस्यों ने नगर की सामाजिक और सांप्रदायिक एकता को मजबूत बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।कोतवाल दिनेश बघेल ने सभी पदाधिकारियों और नागरिकों का परिचय लेकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और इसमें सभी धर्मों और समुदायों के सहयोग की अहम भूमिका रहेगी।

भेंट के दौरान कमेटी के संरक्षक सत्येंद्र आर्य, डॉ. एस. हसन, अध्यक्ष अशोक शर्मा, हाजी इकबाल अहमद, सरदार वीरेंद्र सिंह मान, काजी अदील अहमद, जईम हसन कादरी और दिलशाद अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights