पुरस्कार समारोह 10 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रंजना शाही ने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। ब्रेनफीड मैगज़ीन के सहयोग से आयोजित इस समारोह में देशभर के 400 से अधिक विद्यालयों एवं शिक्षा-जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रंजना शाही को “वेल-बीइंग, मेंटल हेल्थ एवं स्टूडेंट एजेंसी” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में बतौर विशिष्ट पैनलिस्ट आमंत्रित किया गया। साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, सीखने एवं नेतृत्व को बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों, शिक्षकों एवं संपूर्ण डीपीएस हल्द्वानी समुदाय की निरंतर मेहनत और समर्पण को दिया है।
