उद्योग विभाग के सचिव विनय शंकर पांडे ने बताया कि यह प्रदर्शनी आज (सोमवार) सुबह 10 बजे से आम जनता के लिए खोल दी गई है। 12 नवंबर तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें।

प्रदर्शनी खुलने के बाद से आम जनता सुबह से पहुंच रही है। प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न विभागों के लगे स्टॉलों के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights