संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए 21 सदस्यों की कोर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही हल्द्वानी महानगर इकाई के लिए शीघ्र सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी।

संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने आज प्रदेश संगठन में योगेश पंत को प्रदेश संगठन मंत्री, राजकुमार नेगी को प्रदेश सचिव, सरदार जसपाल कोहली को यातायात नगर हल्द्वानी का अध्यक्ष बनाया। बैठक में व्यापारियों ने हल्द्वानी की बदहाल सड़कों पर चिंता प्रकट की। यातायात नगर ट्रांसपोर्टरों की मांगों पर भी विचार किया गया। अक्टूबर माह में व्यापारी अधिवेशन बुलाने पर विचार किया गया।

आज की बैठक में प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कुमाऊं मंडिया प्रभारी हरजीत चड्ढा, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, प्रदेश प्रभारी युवा आफताब हुसैन,अविनाश गुप्ता,विनय चौहान, पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, रवि गुप्ता, मनोज खुलवे, हर्ष जलाल, विक्की योगी, माधो सिंह देवपा, वीरेंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights