बघरा में रोडवेज बस स्टॉप की मांग, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बघरा व आसपास के ग्रामीणों ने रोड़वेज बस स्टॉप की मांग की है। बुधवार को जिला अधिकारी से मिलकर ग्रामीणों से अपनी मांग रखी । उन्होनें जिला अधिकारी को रोजवेज बस का बघरा में स्टोप न होने के कारण होने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया।
बुधवार को जिला अधिकारी उमेश मिश्रा से बघरा व आसपास के ग्रामीण मिलने पहुंचे और बघरा में रोजवेज बस को रूकवाने की मांग रखी । इस दौरान ग्रामीणो ने जिला अधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि बघरा में रोडवेेज बस स्टॉप न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। बघरा में धार्मिक स्थल है जिनमें मेंले का आयोजन भी होता हैंे ।
बघरा ग्राम प्रधान बबीता सैनी की लेटर पैड पर दिये प्रार्थना पत्र मंें अवगत कराया गया कि अकेले बघरा में करीब 20 हजार मत है और उसकी आबादी लगभग 50 हजार है। यातायात की आसानी के लिए यहां रोडवेज बस स्टॉप होना चाहिए । आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता रजब अली ने बताया कि बघरा मंें रोडवेेज बस नही रुकती जिससे लोगों को परेशानी होती है। बघरा के आसपास के करीब 20 गांव के लोग यहां से यात्रा करते है। अगर किसी को हरिद्वार अस्थियां विसर्जित करने के लिए जाना होता है तो उसे रोडवेज से यात्रा करने के लिए 4 किलो मीटर पैदल यात्रा करके बस बायपास से बस मिलती है। अगर बघरा में रोडवेज बस स्टॉप होगा तो इससे आसपास के ग्रामीणों को बहुत लाभ होगा।
इस दौरान रजब अली आजाद समाज पार्टी प्रवक्ता कें अलावा रामभूल कश्यप , गौरव, हुसैन अहमद , नरेश सैनी, शेरसिंह कश्यप, जियालाल पाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
