delhi-weather-rain-aqi-imd

नई दिल्ली, 18 फ़रवरी । दिल्ली में बुधवार को बादलों के डेरे के साथ-साथ हल्की बारिश ने यहां के मौसम को सुहाना कर दिया। हल्की बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 17 फरवरी को 259 के मुकाबले 18 फरवरी को एक्यूआई 214 दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पिछले 24 घंटे में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी सतही हवा की गति 19 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई, जो 33 किमी प्रति घंटा तक के झोंकों के साथ चली। 19, 20, 21, 24 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और 22 और 23 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights