delhi-high-court-ntr-junior

सुनवाई के दौरान जूनियर एनटीआर की ओर से पेश वकील ने कहा कि विभिन्न ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स उनके व्यक्तित्व से जुड़े अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। उसके बाद कोर्ट ने ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को तीन दिनों के अंदर जूनियरएनटीआरकी याचिका पर आईटी एक्ट के नियमों के तहत शिकायत की तरह कार्रवाई करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि वो 22 दिसंबर को इस मामले पर विस्तृत आदेश जारी करेगा।

कोर्ट ने 27 नवंबर को फिल्म अभिनेता अजय देवगन के फोटो व्यक्तित्व से जुड़ी किसी कंटेंट का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने का अंतरिम आदेश दिया था। कोर्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीपफेक तकनीक से बनाए गए कंटेंट को इंटरनेट से हटाने का आदेश दिया था। हाल ही में हाई कोर्ट ने कई बड़ी हस्तियों के फोटो और व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दे चुकी है।

इसके पूर्व कोर्ट ने अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन, पत्रकार सुधीर चौधरी, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, तेलुगु अभिनेता नागार्जुन, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया था।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights