नई दिल्ली | श्रीलंका में भारी तबाही मचाकर तूफान दितवाह अब तेजी से भारत की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और बहुत तेज़ हवाएं चलेंगी।IMD के मुताबिक यह तूफान 30 नवंबर की सुबह भारत के तट से टकरा सकता है। टकराते समय हवा की रफ्तार 80 से 100 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है—इतनी तेज़ कि पेड़, होर्डिंग्स और कच्चे घर गिर सकते हैं।कई तटीय जिलों में रेड अलर्ट लगा दिया गया है।
कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवा पहले ही शुरू हो चुकी है। समुद्र में ऊँची लहरें उठ रही हैं, इसलिए मछुआरों को साफ आदेश है—समुद्र के पास भी मत जाइए!श्रीलंका में दितवाह ने भारी बाढ़ और भूस्खलन कराया, कई घर तबाह हुए। इसी वजह से भारत के तीनों राज्यों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है।आने वाले 48 घंटे बेहद मुश्किल हो सकते हैं।तूफान की रफ्तार बढ़ रही है —और खतरा भी।
