प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि अज्ञान और नकारात्मकता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान, सत्य और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का प्रतीक पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘हरित दीपावली’ मनाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रबंधक श्याम अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक हल्द्वानी के महाप्रबंधक नीरज जोशी ने भी विचार रखें।
