मुज़फ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित और 10 हज़ार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, वांछित अभियुक्त आस मोहम्मद उर्फ़ राठी निवासी कल्याणपुरी थाना रतनपुरी गौकशी के मुकदमे (मु0अ0सं0-362/25) में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 10 हज़ार का इनाम घोषित किया था।

शुक्रवार को पुलिस टीम ग्राम हुसैनपुर के जंगल में चेकिंग कर रही थी तभी लुहसाना की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और पीछा करने पर पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 5 सितंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर गौकशी की थी। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आस मोहम्मद के खिलाफ गौकशी, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, ललित कुमार, दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, नीरज त्यागी, निर्वेश कुमार, संजय कुमार तथा कांस्टेबल राजवीर और इस्फाक आदि पुलिस टीम शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights