construction-of-toilets-in-village-sanwalia-is-inc

ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक किसी ने भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। शौचालय में पानी की पाइपलाइन बिछी होने के बावजूद टोटियां नहीं लगी हैं और अंदर-बाहर सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का भी कोई प्रबंध नहीं है।

ग्राम सांवलिया में स्थित खाटू श्याम बाबा का विशाल मंदिर क्षेत्रभर में आस्था का केंद्र है। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने पहुँचते हैं, जबकि एकादशी के दिन अपार भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मंदिर से कुछ ही दूरी पर बने इस शौचालय का उपयोग में न आ पाना लोगों की असुविधा को बढ़ा रहा है। महिलाओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण गंगा सिंह , उदयभान , राजेस , उमाशंकर , आलोक ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों और विभागीय जिम्मेदारों को इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर शौचालय निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराना चाहिए, ताकि गाँव के लोगों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights