चिंता जाहिर की है। उन्हाेंने कहा कि राज्य गठन के 25 साल बाद भी अगर जनता को इलाज जैसी बुनियादी सुविधा के लिए सड़कों पर उतरना पड़े तो ये सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।

अल्मोड़ा के चौखुटिया में आम लोग कई सप्ताह से हड़ताल पर बैठे हैं। यह लाेग स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर, दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग कर रहे है। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आराेप लगाते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य

सेवाएं लचर हैं। बच्चों का बुखार भी ठीक से नहीं देखा जाता, गर्भवती महिलाओं को समय पर देखभाल नहीं मिलती, और छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी लोगों को रेफर कर दिया जाता है। उन्हाेंने कहा कि

ये वही उत्तराखंड है, जिसके सपनों के साथ लोग राज्य आंदोलन में शामिल हुए थे, लेकिन आज 25 साल बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और सरकार सिर्फ़ विज्ञापनों में “स्वस्थ उत्तराखंड” दिखा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights