कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने एक्स पोस्ट में आरोप लगाया कि बिहार के चुनाव नतीजे चुनाव आयोग द्वारा रची गई वोटचोरी को बड़े पैमाने पर दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के अपने अभियान को और ज्यादा मजबूती से जारी रखने के संकल्प को दोहराती है।
