इतिहास के पन्नों में 7 मईः संस्कृत के प्रकांड विद्वान का जन्म

7 मई 1880 को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में जन्मे डॉ. पांडुरंग वामन काणे संस्कृत के प्रकांड विद्वान् एवं प्राच्यविद्या विशारद थे। भारत की अति प्राचीन वैदिक भाषा के रूप में यदि आज संस्कृत को विश्व की सभी भाषाओं की जननी माना जाता है और भारत की अति प्राचीन धर्म संस्कृति को यदि विश्वभर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, तो उसमें महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित डॉक्टर पांडुरंग वामन काणे के अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

हिन्दी, संस्कृत के अतिरिक्त जर्मनी, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, उर्दू, फारसी आदि भाषाओं पर उनका समान अधिकार था। सबसे बड़ा योगदान उनका विपुल साहित्य है, जिसकी रचना में उन्होंने जीवन का बड़ा हिस्सा लगाया। वे अपने महान् ग्रंथों- ‘साहित्यशास्त्र’ और ‘धर्मशास्त्र’ पर 1906 ई. से कार्य कर रहे थे। इनमें ‘धर्मशास्त्र का इतिहास’ सबसे महत्त्वपूर्ण और प्रसिद्ध है।

काणे ने धर्म की व्याख्या उसके उदार रूप में की है। उन्होंने छुआछूत का विरोध किया, अंतरजातीय और विधवा विवाह का समर्थन किया। वे परिस्थिति उत्पन्न होने पर महिलाओं के तलाक़ के अधिकार के भी समर्थक थे। उनकी मान्यता थी कि हिन्दू धर्म के मूल में राष्ट्रीयता, लोकतंत्र और विश्वबंधुत्व की भावना विद्यमान है। डॉ. काणे को उनके योगदान के लिए अनेक सम्मान मिले। भारत सरकार द्वारा सन् 1963 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। 18 अप्रैल, 1972 को इस महान् साहित्यकार, धर्मशास्त्री और शिक्षाशास्त्री का निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएं:

1663 – लंदन में ‘रॉयल’नाम का पहला थियेटर खुला।

1727 – रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया था।

1832 – यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना था।

1907 – बम्बई (अब मुंबई) में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन हुआ था।

1912 – कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी।

1928 – ब्रिटेन में महिलाओं की वोट देने की आयु 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई।

1934 – फिलीपींस में विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती मिला था।

1940 – विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1973 – अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई थी।

1975 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।

1976 – एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने “टेलीफ़ोन”(दूरभाष) का नाम दिया।

1989 – भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।

1999 – स्काटलैंड संसदीय चुनाव में लेबर पार्टी को सफलता।

2000 – ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के नये राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।

2001 – पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।

2002 – गुजरात हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने चिंता जताई।

2004 – नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।

2008 – ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

-पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।

जन्म

1968- केशव प्रसाद मौर्य – उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता।

1912- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।

1910- शान्तिदेव घोष – भारतीय लेखक,गायक,अभिनेता,नर्तक और रवीन्द्र संगीत के उस्ताद थे।

1861- रवीन्द्रनाथ ठाकुर- नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार।

1880- पांडुरंग वामन काणे- महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।

1893- परमहंस योगानंद- भारतीय गुरु।

1889- एन.एस. हार्डिकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक।

निधन

1924- अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

2001- प्रेम धवन- हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार।

2021- वनराज भाटिया- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

रवीन्द्र जयन्ती (रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म दिवस)

सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस

विश्व एथलेटिक्स दिवस

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights