इतिहास के पन्नों में 27 अप्रैलः अपने सेवा कार्यों से समाज पर गहरी छाप छोड़ने वाले संत स्वामी विश्वेशतीर्थ
अपने सेवा कार्यों के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाले स्वामी विश्वेशतीर्थ का जन्म 27 अप्रैल, 1931 को कर्नाटक के रामाकुंज में हुआ था। वे पेजावर मठ के 32वें महंत थे। वे 1954 से करीब 7 दशक तक इस मठ के प्रमुख रहे। उडुपी के आठ मठों में से एक प्रमुख पेजावर मठ भी है।
1938 में 7 वर्ष की आयु में स्वामी विश्वेशतीर्थ ने संन्यास धारण किया। उनकी कृष्ण भक्ति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं की बुनियाद रखी। उनके नेतृत्व में कई शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों की स्थापना हुई। गरीब बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने वाली अखिल भारतीय मध्व महामंडल (एबीएमएएम) का निर्माण भी उनके हाथों हुआ। अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर गौ संरक्षण के मुद्दों का उन्होंने पूरा समर्थन किया। 29 दिसंबर 2019 को उन्होंने देह त्याग दिया। साल 2020 में मरणोपरांत उनके नाम पर ‘पद्म विभूषण’ की घोषणा हुई।
अन्य अहम घटनाएं:
1848 – कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।
1945 – दूसरे विश्वयुद्ध में नाजी नेता हिटलर की सेनाओं के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की सेनाओं ने मिलकर मोर्चा बांधा। जर्मनी में एल्बे नदी के किनारे अमेरिका और सोवियत संघ की सेनाओं के बीच पहली मुलाक़ात।
1960 – नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज की शुरुआत।
1961- सियरा लिओन की आजादी का दिन। यह पश्चिम अफ्रीकी देश तकरीबन डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहा। आधी रात को हरी,सफ़ेद और नीली पट्टियों वाला देश का ध्वज फहराया गया।
1967 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1972 – अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’पृथ्वी पर वापस लौटा।
1989 – बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।
1993 – अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32’दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।
1999 – यूनेस्को द्वारा कोरियाई लोकगायक के नाम पर नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।
– दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
2005 – टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
2008 – राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।
-पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया।
-मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
2010 – यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।
2020 – देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 886 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 28,380 पर पहुंचा।
जन्म
1949 – पी.सतशिवम – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।
1947 – हरीश रावत – उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री।
1931 – स्वामी विश्वेशतीर्थ – हिन्दू संत और पेजावर मठ के प्रमुख थे।
1920 – मनीभाई देसाई- प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1912 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
1820 – हरबर्ट स्पेन्सर- प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे।
निधन
2021 – मनोज दास – प्रसिद्ध उड़िया साहित्यकार थे।
2010 – हेमंत दास- उड़िया फ़िल्म अभिनेता,’सेसा स्रबाना’,’जाजबारा’,’छिलका’,’दांडा बलुंगा’और ‘हकीम बाबू’।
2009 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2017 – विनोद खन्ना – प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
1998 – गुयेन वैन लिंह- वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
1930 – टी.के. माधवन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
————-