इतिहास के पन्नों में 26 फरवरीः चिट्ठी आई है वतन से चिट्ठी आई है…

ग़ज़ल गायकी को लोकप्रिय बनाने में जिस आवाज़ ने अहम किरदार अदा किया, उस जाने माने गायक पंकज उधास ने 26 फरवरी 2024 को 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 17 मई 1951 को गुजरात के राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में जन्मे पंकज उधास को भारतीय संगीत जगत में तलत अज़ीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य गीतकारों के साथ ग़ज़ल गायकी को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। पंकज उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत “चिठ्ठी आई है” काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के लिए आवाज दी है। उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और एक कुशल गज़ल गायक के ख्याति अर्जित की। 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।

1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।

1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।

2001 – क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2002 – अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2004 – मकदूनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2006 – परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।

2007 – नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।

2008 – रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 रेल बजट संसद में पेश किया। भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।

-नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।

2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।

जन्म

1994 – बजरंग पुनिया – प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।

1959 – संजय धोत्रे – भाजपा से संबद्ध राजनीतिज्ञ हैं।

1925 – प्रकाश मेहरोत्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1908 – लीला मजूमदार-बांग्ला साहित्यकार।

1903 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1896 – गोपाल स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।

1887 – बेनेगल नरसिंह राव – एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।

निधन

2024 – पंकज उधास – देश के जाने-माने ग़ज़ल गायक पार्श्वगायक।

2004 – शंकरराव चह्वाण – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1966 – विनायक दामोदर सावरकर-स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रवादी चिंतक।

1887 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।

1886 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।

1712 – बहादुर शाह प्रथम – दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights