दल का गठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभाव के विकल्प के रूप में हुआ था। बाद में 1977 में आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ, जनलोक दल और अन्य दलों के विलय से भारतीय जनता पार्टी की नींव पड़ी।

भारतीय जनसंघ ने भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद, एकता और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1296 – अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।

1555 – इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से मना किया।

1727 – रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।

1854 – फ्लोरेंस नाइटींगेल को 38 नर्स कर्मचारी के साथ क्रिमिया युद्ध में भेजा गया।

1871 – अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) हुआ।

1918 – मार्गेट ओवन ने 01 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।

1934 – जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया।

1934 – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना सिंगापुर में की।

1934 – जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया।

1945 – फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला।

1948 – संयुक्त राष्ट्र ने आण्विक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।

1950 – बेल्जियम में मृत्यु दंड समाप्त।

1951 – भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।

1954 – भारत और फ्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 01 नवम्बर से लागू हुआ।

1970 – नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।

1999 – सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।

2003 – चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

2005 – सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई ‘वूमैन आफ़ द इयर’ चुनी गई।

2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की।

2008 – भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवां-ए-तिजास शुरू हुआ।

2012- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।

2013 – कनाडा की संसद ने मलाला युसूफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।

2014 – प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।

जन्म

1939 – हेलन – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और नर्तकी।

1937 – फ़ारूक़ अब्दुल्ला – भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।

1931 – शम्मी कपूर – प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता

1925 – सुरजीत सिंह बरनाला – पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1957 – अशोक लवासा – भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त।

1889 – काशीनाथ नारायण दीक्षित – भारतीय पुरातत्व के विद्वान।

1887 – कृष्ण सिंह – बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।

1830 – नैन सिंह रावत – हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय।

निधन

2012 – यश चोपड़ा – भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक।

1998 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता।

महत्पूर्ण दिवस

-पुलिस स्मृति दिवस।

-विश्व आयोडीन अल्पता दिवस।

-आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights