तालिबान ने स्कूल से घर लौट रही मलाला के सिर में गोली मारकर उनकी जान लेने की कोशिश की। लेकिन मलाला का हौसला अडिग रहा। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद मलाला पूरी तरह स्वस्थ हुईं और अपने अभियान में फिर से जुट गईं।

मलाला यूसुफजई सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली शिक्षाविद् और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। वे आतंकवादियों के बच्चों को भी शिक्षा देने की हिमायत करती हैं, ताकि वे शिक्षा और शांति के महत्व को समझ सकें। 09 अक्टूबर का यह दिन, शिक्षा और साहस के लिए मलाला के अदम्य संघर्ष का प्रतीक बन गया है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1871 – शिकागो अग्निकांड की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय अग्नि निवारण दिवस मनाया जाता है।

1874 – बर्न, स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना हुई, जिसका उद्देश्य विश्व भर में एक समान डाक प्रणाली लागू करना था।

1876 – पहली बार आउट वायर के जरिए दो तरफा बातचीत हुई।

1949 – भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन. ब्रिटिश हुक्मरान ने 1920 में इंडियन टेरिटोरियल एक्ट के आधार पर इस सेना के गठन का रास्ता साफ किया था, लेकिन आजादी के बाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी ने औपचारिक तौर पर इसकी स्थापना की।

1962 – अफ्रीकी देश युगांडा एक गणतंत्र बना।

1963 – सैफुद्दीन किचलू का निधन. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी किचलू पहले भारतीय थे, जिन्हें अन्तरराष्ट्रीय शांति के लिए लेनिन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

1967 – अर्जेंटीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या कर दी गई।

1969 – यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस सम्मेलन में इस दिन को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।

1970 – बम्बई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन।

1977 – बॉम्बे (अब मुंबई) और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अन्तरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा आज ही के दिन शुरू हुई।

1984 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कैथरीन सुलिवन ने आज के दिन अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनी थीं।

1990 – देश में ही निर्मित पहला तेल टैंकर भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया। इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने किया था।

1991 – सूमो पहलवानी के 1500 बरस के इतिहास में पहली बार जापान से बाहर इसका आयोजन किया गया. ब्रिटेन में लंदन के प्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हाल में जापान फेस्टिवल के अंतर्गत इस पहलवानी की स्पर्धा का आयोजन किया गया।

1997 – इटली के लेखक दारिओ फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश का सर्वोच्च कानून घोषित किया।

2004 – अफगानिस्तान के इतिहास में पहली बार लोगों ने अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव में हामिद करजई विजयी रहे। देश में 2001 में तालिबान के पतन के बाद करजई ने अंतरिम राष्ट्रपति का दायित्व निभाया था।

2006 – गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की और उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2012 – तालिबानी बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली 15 साल की मुखर बक्ता मलाला युसुफजई को सिर में गोली मारी। हालांकि, मलाला इस घातक हमले में बच गई और बाद में चलकर नोबेल पुरस्कार जीता।

जन्म

1826 – राजा लक्ष्मण सिंह – हिन्दी साहित्यकार।

1830 – केमिली पिसारो – प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार।

1877 – गोपाबंधु दास – कवि।

1897 -एम. भकटवतसालम – राजनीतिज्ञ।

1900 – जोसेफ फ्रीडमैन – अमेरिकी आविष्कारक।

1924 -इम्मानुवेल डेवेन्डर – सैनिक।

1938 – जॉन सदरलैंड – ब्रिटिश लेखक / यूनाइटेड किंगडम।

1945 – उस्ताद अमजद अली खान – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक।

निधन

1988 – सैफुद्दीन किचलू – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।

2006 – कांशीराम – भारतीय राजनेता।

2015 – रवीन्द्र जैन – प्रसिद्ध हिन्दी संगीतकार और गायक।

महत्वपूर्ण दिवस

-विश्व डाक दिवस।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights