इतिहास के पन्नों में 06 जूनः छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक

06 जून, 1674 को मराठा योद्धा शिवाजी महाराज का रायगढ़ किले में राज्याभिषेक हुआ। यहीं एक भव्य समारोह में शिवाजी को मराठा साम्राज्य का राजा घोषित करते हुए उन्हें “छत्रपति” की उपाधि मिली।

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण मोड़ है। यह साम्राज्य गुप्त, मौर्य, चोल, अहोम और विजयनगर साम्राज्य की तरह शक्तिशाली, सुसंगठित और सुशासित था। छत्रपति शिवाजी महाराज मात्र व्यक्ति या राजा नहीं, वे एक विचार और एक युग प्रवर्तन के शिल्पकार थे। शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व को देखें तो राष्ट्र और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं। उनके कार्य, शासन प्रणाली और नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उस दौर में छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जनमानस में यह विश्वास कायम किया कि स्वयं का राज संभव है। शिवाजी महाराज ऐसे साहसी और संकल्पित योद्धा थे, जिन्होंने ‘हिंदवी स्वराज्य’ के संस्थापक के रूप में ऐतिहासिक कार्य किया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1660: डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति समझौता हुआ।

1674: छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।

1919: फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1944: द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका और मित्र देशों के सेनाओं ने नॉर्मैडी पर आक्रमण किया। यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था।

1966: अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चली। वह अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे।

1967: इजराइल की सेना ने गाजा पर कब्जा किया।

1981: बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन के गिर जाने से करीब 800 लोगों की मौत। इसे देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में गिना जाता है।

1995: पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फांसी की सजा पर रोक।

1997: बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिम्सटेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन।

2005: ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।

2007 – दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।

जन्म

1919 – राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार थे।

1929 – सुनील दत्त- हिन्दी सिनेमा के पूर्व दिग्गज फिल्म अभिनेता।

1936 – डी. रामानायडू- पूर्व प्रसिद्ध फिल्म निर्माता।

1939 – गुरबचन सिंह रंधावा- पूर्व महान एथलीट।

1988 – नेहा कक्कड़- प्रसिद्ध सिंगर।

निधन2004- रोनाल्ड रीगन- भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति।

1986 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार – कन्नड़ साहित्य के सुप्रसिद्ध कथाकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।

1982 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

महत्वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय आईवियर दिवस

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights