मुजफ्फरनगर | जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना, सिकंदरपुर व भोकरहेड़ी तथा ब्लॉक पुरकाजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर, महरायपुर, तेजलहेड़ा व बरला पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के पंजीकरण, ओपीडी सेवाओं, दवा वितरण, लैब जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं व आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से कार्यप्रणाली और सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मौके पर ही कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए।सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देशित किया कि मेलों में आने वाले प्रत्येक मरीज की समय पर जांच, उपचार और दवा वितरण सुनिश्चित किया जाए।डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध पहुंचाने के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।निरीक्षण के अंत में सीएमओ ने संतोष व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि जहां आवश्यक है, वहां जल्द सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि आगामी स्वास्थ्य मेले और अधिक प्रभावी और जनहितकारी बन सकें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights