मुजफ्फरनगर | मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ. सुनील तेवतिया ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ीनौवाबाद और सिसौली का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंची टीम को देखकर दोनों केंद्रों पर खलबली मच गई। सीएमओ ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, विभागवार कार्यप्रणाली, दवाओं के स्टॉक, टीकाकरण व्यवस्था और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण, दवा भंडारण की स्थिति, लैब सेवाएं, प्रसूति कक्ष, वार्डों की साफ-सफाई तथा विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता का भी गहन मूल्यांकन किया।

कई स्थानों पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।डॉ. तेवतिया ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सुचारू संचालन और सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बनाए रखने पर जोर दिया।सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि जहां भी कमी मिले, उसका तुरंत सुधार कराया जाए, ताकि जनता को बेहतर और प्रभावी स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी बाधा के मिलती रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights