ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चलेगा जागरूकता अभियान, परिवार नियोजन पर दिया जाएगा विशेष जोर

मुजफ्फरनगर। मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़े में परिवार नियोजन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को जनपद में सारथी वाहन का संचालन शुरू कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला अस्पताल परिसर से सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन आने वाले दिनों में शहर से लेकर सभी ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों तक जाकर परिवार नियोजन संबंधी जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि मिशन परिवार विकास के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

सारथी वाहन उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समुदाय में जाकर लोगों को सुरक्षित और योजनाबद्ध तरीके से परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।जिला परिवार कल्याण एवं लॉजिस्टिक्स प्रबंधक डॉ. दिव्यांक दत्त ने जानकारी दी कि वाहन गांव-गांव घूमकर परिवार नियोजन के अस्थाई व स्थाई साधनों को बढ़ावा देगा और दो बच्चों के बीच तीन वर्ष का अंतर रखने के महत्व को समझाएगा। साथ ही सीमित व स्वस्थ परिवार का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि त्रैमासिक अंतराल पर संचालित किए जाने वाले इन सारथी वाहनों के माध्यम से पुरुष व महिला नसबंदी के फायदे, प्रक्रिया, उपलब्ध साधन तथा लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि समाज में परिवार नियोजन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।इस बार अभियान की थीम “स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार — पुरुष सहभागिता से ही होगा सपना साकार” निर्धारित की गई है।कार्यक्रम के दौरान अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीण पाल, ARO आनंद कुमार, चीफ फार्मासिस्ट रोहित, कैलाश, मनोज, मोनू, वीर सिंह, अर्बन आशाएं सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights