मुज़फ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जानसठ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण, प्रसव कक्ष, आपातकालीन सेवाओं और अभिलेख संधारण व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान डॉ. तेवतिया ने फायर सेफ्टी सिस्टम की भी बारीकी से जांच की और फायर सिलेंडरों की वैधता (एक्सपायरी डेट) की स्वयं पुष्टि की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी फायर सेफ्टी उपकरण हमेशा कार्यशील अवस्था में रहें और जिन सिलेंडरों की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें तत्काल बदला जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सीएमओ ने अस्पताल स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासन और समय पर सेवा वितरण पर विशेष जोर दिया।डॉ. तेवतिया ने यह भी कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं, चिकित्सा उपकरण और एम्बुलेंस सेवाएं हर समय सुचारू रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि जनता को समय पर उपचार मिल सके।निरीक्षण के अंत में सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तय समय सीमा में सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights