लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अब प्रदेश में हार्ट अटैक के मरीजों को वह जीवनरक्षक इंजेक्शन पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी कीमत बाजार में करीब 50 हजार रुपये है।सरकार के अनुसार, यह इंजेक्शन गोल्डन आवर में मरीज की जान बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कई गरीब परिवार महंगे उपचार का खर्च नहीं उठा पाते थे, जिसके कारण समय पर इलाज न मिलने से जान का खतरा बढ़ जाता था। इस निर्णय के बाद अब सरकारी अस्पतालों में हार्ट अटैक आने वाले मरीजों को तुरंत यह इंजेक्शन बिना किसी शुल्क के दिया जाएगा।सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों के अस्पतालों में इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी मरीज उपचार के अभाव में न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि इस योजना से हर वर्ष हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी।प्रदेश सरकार ने इसे आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा सबसे अहम कदम बताया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights