लाेगाें की माैत हाे गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बरेली के लिए रेफर किया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाेक जताया है। मुख्यमंत्री ने घायल युवक का समुचित उपचार कराने के लिए अधिकारियाें काे निर्देश दिए हैं।

बताया गया बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी लेखपाल हर्षित सक्सेना उर्फ राजा (23) का सोमवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्त रूबल (22), हर्षित गुप्ता (26) और अंकित (24) के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने एक रेस्टोरेंट गए थे। सोमवार देर रात लौटते समय उनकी कार एआरटीओ कार्यालय के पास बाईपास पर लगे जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में लेखपाल हर्षित सक्सेना, रूबल और हर्षित गुप्ता की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और एक्स पर एक पाेस्ट कर मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights