मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के माध्यम से अखण्ड भारत का सपना पूरा किया तथा भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने हमें ऐसा भारत दिया, जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए देश का प्रत्येक नागरिक उनका ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। यह अवसर हमें अपने को राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती वर्ष है। यह एक ऐसा अवसर है जो देश के लिए गर्व और प्रेरणा देने वाला है। सरदार पटेल का ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights