रमेश सिंह के पिता अयोध्या सिंह का विगत दिनों निधन हो गया था। गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार पूर्वाह्न गोरखपुर पुस्तक महोत्सव और सैमसंग इनोवेशन कैंपस के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में शामिल होने के बाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री सिंह के आवास पर गए। उन्होंने स्मृतिशेष अयोध्या सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने रमेश सिंह और अन्य परिजनों के साथ आत्मीय बातचीत कर उन्हें ढांढस भी बंधाया।
