राज्यपाल से सोमवार को राजभवन में प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी,डॉ धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा,सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट, दून विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेखा डंगवाल, वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भेंट की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने सभी को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व उजाला, सकारात्मकता और सामूहिक खुशहाली का प्रतीक है। राज्यपाल से सभी से प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ इस महापर्व को मनाने का आह्वान किया।
