उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने एक विशेष अभियान चलाकर श्रमिक एवं श्रमिकों के आश्रितों के पुत्री विवाह सहयता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना एवं शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया, जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24 करोड़ 85 लाख 19 हजार 700 सौ की धनराशि संबंधित श्रमिक व उनके आश्रितों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। श्रम विभाग के श्रीधर बाबू अददांकी व दुमका के श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र ने अवगत कराया कि बोर्ड स्तर पर प्रथम बार इस प्रकार का प्रयास किया गया है। यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को भी ससमय अभियान चलाकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बोर्ड के इस प्रयास की सराहना की और श्रम विभाग के लेबर सेस मैनेजमेंट पोर्टल और ई-श्रम पोर्टल पर राज्य की उत्कृष्ट प्रगति को देखते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्रम विभाग को जहां एक ओर श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता के साथ करना होगा वहीं उद्योगों एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा ताकि श्रमिकों को निरंतर सुलभता रोजगार प्राप्त होता रहे और उनकी छोटी-छोटी समस्या का निस्तारण तत्काल किया जा सके।

इस अवसर पर राज्य मंत्री गीता रावत, उप श्रमायुक्त मधु नेगी चौहान, विपिन कुमार, उमेश चंद्र राय , केके गुप्ता, कमल जोशी आदि मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights