मुख्यमंत्री ने पोस्ट करते हुए कहा, “जनता से संवाद मुझे सदैव नई ऊर्जा देता है और सेवा के प्रति समर्पण को और गहरा करता है। जनसुनवाई सेवा का नया संस्कार है। यहां हर नागरिक की आवाज सुनी जाती है और हर सुझाव दिल्ली के विकास का पथप्रदर्शक बनता है।” उन्होंने कहा कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता और हर नागरिक को त्वरित समाधान देने ही दिल्ली सरकार का संकल्प है।
