नई दिल्ली । बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तैयारियों के निर्देश दे दिए गए हैं।उधर, आज सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
।एनडीए गठबंधन की सहमति के बाद नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लग चुकी है। शपथग्रहण कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान में व्यवस्थाओं का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है और अधिकारियों की कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक स्थिति स्पष्ट कर रही है कि 20 नवंबर को नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
