मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग क्षेत्र का किया दौरा, पानी, सड़क व गंदगी की समस्याओं के तुरंत समाधान के दिए निर्देश

नई दिल्ली, 6 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के शालीमार गांव चौक, मैक्स रोड, हैदरपुर गांव चौक सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल, सफाई और सड़कों की स्थिति का गहन मूल्यांकन करने के लिए अधिकारियों के साथ गुरुवार को दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं पर बात करने के बाद अधिकारियों को पानी, सड़कों और गंदगी से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार का उद्देश्य दिल्ली के हर नागरिक तक सभी मूलभूत सुविधाएं उचित रूप से पहुंचने का है। इसके लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्यरत हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर व्यक्ति का स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। लोगों से मिलकर जो आत्मीयता और विश्वास मिला, वही जनसेवा की मेरी प्रेरणा है। आपकी समस्याओं का समाधान और आपके सपनों को साकार करना ही मेरी प्राथमिकता है। आप सभी ने दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों से जो समस्याएं साझा की हैं, उनके जल्द समाधान के लिए मैं पूर्णतः प्रतिबद्ध हूं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से लगातार मिल कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रही हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली बजट को लेकर भी विभिन्न वर्गों से संवाद कर रही हैं।

———–

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights