पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक आवास नेमरा में ही रुके हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की।

कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं ने शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं में मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पाण्डेय, शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव तथा विधायक ममता देवी शामिल थे।

सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights