उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 53वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर पूरे प्रदेश में लोगों ने बड़े ही उत्साह और जोश के साथ उनका जन्मदिन मनाया। आम जनता से लेकर कई खास शख्सियतों ने योगी जी को जन्मदिन की बधाई दी।

सीमा हैदर ने मनाया जन्मदिन, काटा केक
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने साथी सचिन मीणा और वकील एपी सिंह के साथ मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाया। इस मौके पर योगी जी की तस्वीर को सजाया गया था। वकील एपी सिंह ने कहा कि सीएम योगी, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम सुनकर पाकिस्तान कांपता है। ये तीनों नेता आज भारत की पहचान बन चुके हैं। इस मौके पर सचिन मीणा का परिवार भी बहुत उत्साहित नजर आया।

वाराणसी में मुस्लिम समाज ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। लहुराबीर इलाके के आजाद पार्क में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने योगी की तस्वीर के साथ केक काटा और आतिशबाजी की।लोगों ने कहा कि, हम चाहते हैं कि योगी आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बनें। इस कार्यक्रम में मोहम्मद आसिफ, अब्दुल सलाम समेत कई लोग मौजूद रहे।

अयोध्या में मुस्लिम दंपती ने राम मंदिर में किए दर्शन
लखीमपुर जिले से एक मुस्लिम पति-पत्नी ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में दर्शन किए और ‘राम नाम’ का गुणगान करते हुए योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने रामराज्य को साकार किया है, इसलिए हम यहां आकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने आए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights