पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने स्कूलों में 27 से 30 अगस्त तक छुट्टियां घोषित करवाने के बावजूद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कोई छुट्टियां नहीं दी गई हैं। इस वजह से कई छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई छात्रों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से तुरंत यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए भी छुट्टियों की घोषणा करने की गुहार लगाई है। छात्रों का कहना है कि मौसमी परिस्थितियां और लगातार हो रही बारिश उन्हें कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक जाने में मुश्किलें पैदा कर रही हैं। एक छात्र ने लिखा, “सर, कृपया यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए भी छुट्टियां घोषित करें। हमें 75% हाजिरी पूरी करने के लिए कॉलेज आना पड़ता है लेकिन बाहर की स्थिति हमारे अनुकूल नहीं है। मौसम बहुत खराब है और लगातार बारिश हो रही है। दुर्घटनाओं का खतरा है।”

वहीं, दूसरी छात्रा ने सवाल उठाया, “कॉलेजों का क्या?” और कुछ छात्रों ने पंजाबी में भी अपनी चिंता व्यक्त की, लिखा कि मौसम की वजह से बाहर निकलना खतरनाक हो गया है। इस प्रकार के पोस्ट्स ने दिखाया कि विद्यार्थियों के बीच चिंता की स्थिति है और वे सुरक्षित पढ़ाई के लिए प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा मौसम और भारी बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भी छुट्टियां घोषित की जानी चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न हो और छात्रों को अनावश्यक जोखिम का सामना न करना पड़े।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights