बिहार चुनाव 2025 के बीच गृह मंत्री अमित शाह के NDA में सीएम फेस को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। अब केंद्रीय गृह मंत्री और चिराग पासवान की भी शाह के बयान पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम फेस को लेकर चिराग ने कहा कि जितने विधायक (NDA के) जीतकर आएंगे, वो स्वयं अपना नेता चुनेंगे। इसमें कौन-सी नई बात है।

गृह मंत्री ने सामान्य प्रक्रिया का जिक्र किया- चिराग

लोक जनशक्ति (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ किया कि गठबंधन में कोई विवाद पैदा नहीं हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने सामान्य प्रक्रिया का जिक्र किया है। सीएम के चुनाव की प्रक्रिया होती है। विधायक दल के जितने विधायक जीतकर आते हैं, वो अपना नेता चुनते हैं। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। बाद ये प्रक्रिया का हिस्सा है। पांचों दल एक साथ हैं।

‘NDA की बड़ी दीवाली 14 नवंबर को मनाएंगे’

चिराग ने इस दौरान अपनी नाराजगी की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मेरी नाराजगी मुझे भी रोज सुबह मीडिया चैनल से पता चलती थी कि मैं आज किस बात को लेकर नाराज हूं। अफवाह चल रही थी कि मैंने जेडीयू या जेडीयू ने मेरी सीटें ले ली। मेरा जनता दल यूनाइटेड या किसी भी घटक दल के साथ 1 प्रतिशत का भी विवाद नहीं रहा है। जो सीटें मुझे डे-वन मिली थी, उन्हीं सीटों पर हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को सही मायने में हम दीवाली मनाएंगे। NDA की बड़ी दीवाली 14 नवंबर को मनाएंगे।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=Republic_Bharat&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1979282016928403725&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Felections%2Fbihar-assembly-election%2Fchirag-paswan-reaction-on-amit-shah-bihar-cm-face-statement-nda&sessionId=ed2f46dfd5038da1f0bb0e676dced03776baa80e&siteScreenName=Republic_Bharat&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

‘जो गठबंधन नहीं संभाल पा रहे, वो…’

महागठबंधन की एकता पर भी चिराग पासवान सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महागठबंधन के भीतर सिर फुटव्वल चल रहा है। एक-एक सीट पर एक ही गठबंधन के दो-दो घटक दलों ने नामांकन किया। राजद के सामने कांग्रेस, कांग्रेस के सामने राजद, ये खिचड़ी पक रही है। जो अपने गठबंधन को नहीं संभाल पाएं, वो हमारे प्रदेश को संवारने की बात करते हैं। हम लोगों ने तो प्रचार भी शुरू कर दिया। दूसरे राज्यों से हमारे स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया।

उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि पहले टिकट (अपने प्रत्याशियों को) तो दे दीजिए, रोजगार और नौकरी तो बाद में दीजिएगा। जनता महागठबंधन पर विश्वास नहीं करती, क्योंकि ये खुद एक-दूसरे पर विश्वास नहीं करते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights