सहारानपुर | थाना चिलकाना पुलिस मुठभेड़ में एक गौकशी का प्रयास कर रहे गौकश अभियुक्त को घायलावस्था में किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31.10.2025 की रात्रि को थानाध्यक्ष चिलकाना मय फोर्स चिलकाना से डिडौली खेड़ा जाने वाली रोड़ पर गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम गुमटी के जंगल में कुछ व्यक्ति गौकशी करने का प्रयास कर रहे हैं। इस सूचना पर जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो देखा की दो व्यक्ति एक गौवंश को पेड़ से बाँधकर गौकशी करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख गौकशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गौकश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। 01 अन्य गौकश अंधेरे व खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान आमिर पुत्र इरफान निवासी ग्राम खेड़ामेवात थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर के रूप में हुई । गिरफ्तार/घायल गौकश आमिर उपरोक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर गौकशी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में करीब आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0सं0-301/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/8 गौवध अधि0 व 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवशयक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः-

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि मैं अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जगलों में घुम रहे आवारा पशुओ को पकडकर जंगल में ले जाकर किसी सुनसान जगह पर गौकशी करता हूँ । आज भी हम ग्राम गुमटी के जंगल में बछडे की गौकशी करने का प्रयास कर रहे थे कि तभी वहाँ पर पुलिस आ गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख हम लोगो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी ।_ गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में थानां चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार , उ0नि0 अंकित कुमार ,का0 अमित तोमर,का0 सौरव, का0 अनुज राणा ,थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights