राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने शुक्रवार को बागपत जनपद में आयोजित महिला जनसुनवाई से पहले सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मरीजों से बातचीत की और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति पर असंतोष जताया। भराला ने कहा कि “प्रदेश की सभी सीएचसी में एक जैसी मशीनें खराब पड़ी हैं और उन्हें बनाने वाली कंपनी उन्हें ठीक नहीं करा रही है। ऐसे में इन मशीनों को हटा देना चाहिए ताकि जगह और संसाधनों का सही उपयोग हो सके।”

PunjabKesari

‘अब महिलाएं वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं’
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि “पहले के दौर में महिलाओं पर अत्याचार होते थे और उन्हें न्याय नहीं मिलता था, लेकिन अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। आज महिलाएं न सिर्फ अपनी बात रख रही हैं बल्कि विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं,  यहां तक कि महिलाएं वर्ल्ड कप तक जीत रही हैं।”

PunjabKesari

बागपत निरीक्षण में बोलीं मीनाक्षी भराला
भराला ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पहले सरकार के लोग आते थे, चाय पीकर चले जाते थे, लेकिन अब हम खुद महिलाओं की समस्याएं सुनने आते हैं और निस्तारण भी कराते हैं।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights