मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना पुलिस ने बीती रात चौकड़ा तिराहा पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में अंतरजनपदीय स्तर के शातिर चोर कल्लू उर्फ तस्लीम उर्फ जनरेटर को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, चोरी की पैशन मोटरसाइकिल, ओप्पो मोबाइल और 2150 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम जब चेकिंग कर रही थी तभी आरोपी मोटरसाइकिल पर ग्राम न्यामू की तरफ से आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर उसने बाइक तेजी से मोड़ी और गिरने के बाद पुलिस पर फायरिंग कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस की चेतावनी के बावजूद आरोपी ने फिर गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपी पर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जनपद के थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कई वारदातों का खुलासा किया, जिसमें कसौली क्षेत्र से बिजली की मोटर चोरी कर कबाड़ी को बेचना और बड़गांव क्षेत्र से मोबाइल चोरी करना शामिल है।

आरोपी का कहना है कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता और साहस का परिचय देते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights