इस प्रकार की शिकायतें मिलने पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 42 व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से पकड़ा।
सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बीती रात इन सभी के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत भी 62 व्यक्तियों के चालान काटे गए हैं।
