centre-directs-ban-trp-4-week

नई दिल्ली, 06 मार्च । इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान टीवी न्यूज़ चैनल द्वारा अनावश्यक सनसनीखेज और अनुमानित सामग्री प्रसारित करने के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने न्यूज चैनल के टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) की रिपोर्टिंग पर चार सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) को निर्देश जारी कर कहा कि इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान कुछ टीवी न्यूज़ चैनल अनावश्यक सनसनीखेज और भय पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भय पैदा हो सकता है, विशेष रूप से उन लोगों में जिनके प्रभावित क्षेत्रों में दोस्त और परिवार रह रहे हैं। ऐसे में जनहित में बीएआरसी चार हफ्ते तक न्यूज चैनल की टीआरपी रेटिंग जारी नहीं करें।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीति-निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) एक पंजीकृत एजेंसी है जो न्यूज चैनलों की हर हफ्ते देखने वालों की संख्या के आधार पर रेटिंग जारी करती है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights