यह परियोजना न केवल ट्रैफिक जाम को कम करने के साथ गाड़ियों की आवाजाही को सुगम व सुरक्षित बनाएगी। जिससे हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी नई गति मिलेगी।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परियोजना के तहत मजबूत दीवारों का निर्माण कि जाएगा। जिससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ व सुरक्षित रहे। सुरक्षा बैरियर की स्थापना होने से दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। बरसाती पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था, से सड़क पर जलभराव की समस्या दूर होगी। अन्य आवश्यक संरचनात्मक सुधार किए जाएंगे। जिससे यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
