cbi-digital-arrest-fraud-three

नई दिल्ली, 25 फ़रवरी । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 1.86 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में ब्लेसिन जैकब अब्राहम (गोवा से), मोहम्मद मुश्ताक (नागपुर से) और मोहम्मद जुनैद (बेंगलुरु से) शामिल हैं।

एजेंसी ने बुधवार को गोवा, बेंगलुरु, पलक्कड़, नागपुर, हैदराबाद और दिल्ली में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान डिजिटल उपकरण, डेबिट कार्ड, बैंक दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई।

सीबीआई के मुताबिक, ब्लेसिन जैकब अब्राहम म्यूल खाता (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले फर्जी खाते) ऑपरेटर है और क्रिप्टो करेंसी लेन-देन में अहम भूमिका निभाता था। मोहम्मद मुश्ताक शेल कंपनी के जरिए अपराध की रकम को संभालता था। वहीं, मोहम्मद जुनैद फर्जी तरीके से सिम कार्ड हासिल करता था और 5जी सिम अपग्रेड के नाम पर लोगों को ठगता था।

एजेंसी ने बताया कि जांच अब अन्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों की पहचान पर केंद्रित है। जल्दी ही एजेंसी इसकी तह में पहुंच जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights