मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस और शातिर पशु चोर के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल और नगदी भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना नई मंडी पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम रथेड़ी कट पहुंची और बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल आती दिखी, जिसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक तेज गति से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने मोटरसाइकिल को बझेड़ी जंगल की ओर मोड़ लिया। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी कुनाल उर्फ पवन उर्फ विवेक शर्मा पुत्र रमांकान्त शर्मा निवासी ग्राम मेघाखेड़ी थाना नई मंडी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी से घायल हो गया |

पुलिस ने मौके से एक सुजुकी मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और 420 रुपये नकद बरामद किए हैं।जांच में सामने आया कि आरोपी एक शातिर चोर और पशु चोर प्रवृत्ति का अपराधी है। वह अब तक कई वारदातों में जेल जा चुका है, जिनमें घर में चोरी, बाइक चोरी, पशु चोरी, असलहा रखना और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शामिल है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रूपेश कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र, कांस्टेबल अमन कुमार और कपिल कुमार शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights