Category: बिजनौर

Bijnor: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

बिजनौर जिले के मंडावली इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो युवकों की दर्दनाक…

बिजनौर: परीक्षा देने जा रहे 2 भाइयों की मौत, चूर हुआ खाकी पहनने का सपना

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर मार्ग पर पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए बाइक से जा रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा अज्ञात वाहन…

बिजनौर: युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, गुल्ली-डंडा खेलने के विवाद में किया था मर्डर

बतादें कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशान देही पर मोबाइल और कपड़े बरामद किए हैं। आरोपियों ने गुल्ली-डंडा खेलने के दौरान हुए विवाद की रंजिश के चलते वारदात…

बिजनौर रोड एक्सीडेंट में मां बेटी की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, हिरासत में चालक

बतादें कि महिला अपनी 7 वर्षीय बच्ची के साथ बीड़ी बनाने का सामान लेने जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राली की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर से एक नल भी…

बिजनौर: रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही अपने ही थाने में अरेस्ट

बिजनौर में एक सिपाही अपने ही थाने में अरेस्ट हो गया। रिश्वत लेने के आरोप में उसे अरेस्ट किया गया है। उसने पूछताछ के नाम पर दो युवकों को उठाया…

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 21 साल पहले हुई थी शादी

बतादें कि व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने शव को कॉलेज के शौचालय के गड्ढे से बरामद…

बिजनौर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, 2 अवैध तमंचे और 1 बाइक बरामद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना देहात थाना पुलिस और दो बदमाशों के बीच बीती रात हुई मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से बिना…

बिजनौर: फेसबुक पर हिंदू धर्म व राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक वीडियो को पोस्ट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर जनपद में फेसबुक पर हिंदू धर्म व राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक वीडियो को पोस्ट करने वाले तीन आरोपियों को धामपुर पुलिस ने गिरफ्तार का चालान किया है। कोतवाल किशन अवतार ने…

बेकाबू होकर रामगंगा बैराज में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत

बिजनौर जिले के हरेवली इलाके में एक अनियंत्रित कार के रेलिंग तोड़कर रामगंगा बैराज में गिर जाने से उस पर सवार 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना…

बिजनौर: 2 लड़कियां एक साथ रहने की जिद पर अड़ी, कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की दी इजाजत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 लड़कियां एक साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। वहीं, जब उनके परिजनों…

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights