बिलारी सर्किल के थाना सोनकपुर में बरखेड़ा गांव निवासी सीमा रायपुर उर्फ अहलादपुर खेम गांव में आंगनबाड़ी वर्कर है। गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र चलता है। आंगनबाड़ी वर्कर सीमा की ओर से बुधवार सुबह थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार दोपहर दो बजे जब वह आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को पढ़ाकर वापस लौट रही थी तभी रामपुर जिले के थाना शाहबाद अंतर्गत रवाना पट्टी गांव निवासी अरविंद अपाचे बाइक से रास्ते में काली मंदिर के पास आया और उसे रोक कर कहने लगा कि मैडम आप मेरी नमस्ते नहीं ले रही हो। आंगनबाड़ी वर्कर का आरोप है कि बाइक सवार अरविंद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी इस दौरान उसके दाहिने कान में चोट भी आ गई।
बिलारी सर्किल के क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में आरोपित युवक के खिलाफ आज केस दर्ज कर लिया गया हैं।
