नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, दो घायल

नैनीताल, 26 फ़रवरी (हि.स.)। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नंबर-वन बैंड के पास बुधवार शाम कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक व वाहन मालिक घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें बचा कर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल मल्लीताल निवासी 56 वर्षीय राजीव लाल साह पुत्र लक्ष्मी लाल साह अपनी आई-10 कार संख्या यूके-04एच-6690 से शाम पांच बजे हल्द्वानी से नैनीताल लौट रहे थे। इस दौरान नंबर वन बैंड से पहले कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, लेकिन दैवयोग से एक पेड़ के सहारे अटक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस कर्मी चनीराम, दीपक जोशी और विपिन चंद्र ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर चिकित्सालय भेजा।

घायल राजीव लाल साह ने पुलिस को बताया कि नींद की झपकी आने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।

उल्लेखनीय है कि बीते माह भी किच्छा में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से छह से अधिक यात्री इसी स्थान के पास दुर्घटना में घायल हुए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर पैरापिट नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights