bullion-market-silver-price

नई दिल्ली, 23 फरवरी । घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस गिरावट के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,74,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

वहीं बेंगलुरु में चांदी 2,75,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 2,74,800 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसके अलावा हैदराबाद में चांदी 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत चेन्नई में है, जहां ये चमकीली धातु आज 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि वैश्विक स्तर पर मची हलचल के कारण सोना और चांदी की कीमत में भी लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। इसलिए निवेशकों को फिलहाल सतर्क होकर अपनी निवेश योजना बनानी चाहिए। क्योंकि, उतार चढ़ाव वाले इस माहौल में बाजार में होने वाली मामूली चूक भी निवेशकों के लिए नुकसान की वजह बन सकती है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights