बरेली। हालिया हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को मौलाना तौकीर रजा के करीबी ओमान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को नगर निगम की जमीन पर बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और आरआरएफ टीम, दमकल वाहन व ड्रोन से निगरानी की गई।यह चार्जिंग स्टेशन ओमान रजा का था, जिसमें कई ई-रिक्शा खड़े थे। कार्रवाई से पहले कई नोटिस दिए जाने के बाद प्रशासन ने इसे गैरकानूनी निर्माण मानते हुए कार्रवाई की।

इससे पहले तौकीर रजा और उनके करीबी नदीम खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। बरेली विकास प्राधिकरण ने आज तौकीर रजा के ‘हमसफर पैलेस’ रिजॉर्ट को सील करने का नोटिस जारी किया। इसे बेनामी संपत्ति बताया जा रहा है। बीते दिन उनकी मार्केट भी प्रशासन ने सील की थी।इससे पहले मोहसिन रजा के आवास पर भी बुलडोजर पहुंचा था, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहसिन ने खुद को तौकीर रजा से अलग बताया और कहा कि उनका मौलाना से कोई संबंध नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन उनकी संपत्ति पर भी सख्ती बरत रहा है।
